नई दिल्ली : मंगलवार, मई 5, 2026/ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ आज नई दिल्ली के सीआर पार्क स्थित काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में नवीन ने विधानसभा चुनाव के परिणाम पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संस्कृति और विरासत का संरक्षण करते हुए देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को सर्वोत्तम रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी राज्यों में शांति और समृद्धि की कामना की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी सांसद बंसुरी स्वराज ने भी काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा कि बंगाल की माताओं और बहनों ने अपने वोटों के जरिए एक सशक्त संदेश दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की महिलाओं ने भय, हिंसा और तुष्टीकरण की राजनीति से दृढ़ता से मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने दिखा दिया है कि वे किसी भी दमनकारी शक्ति के खिलाफ अपनी गरिमा और अधिकारों के लिए खड़े होने को तैयार हैं।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह भी कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित नीतियों की सफलता को दर्शाती है। भय और धमकियों के माहौल के बावजूद उन्होंने कहा कि बंगाल की महिलाओं ने निडर होकर मतदान किया और लोकतंत्र को मजबूत करने तथा सुशासन के प्रति समर्पित सरकार की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत को अनगिनत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान का फल मिला है।




