पूर्व मंत्री जय भान सिंह पवैया ने संभाला राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार

भोपाल : सोमवार, मार्च 23, 2026/ पूर्व मंत्री जय भान सिंह पवैया ने सोमवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री देवड़ा और शुक्ल ने पवैया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राज्य वित्त आयोग पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भी पवैया को शुभकामनाएं दीं।

संविधान के 73वें एवं 74वें संशोधनों के तहत पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय स्थानीय निकायों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है। संविधान के अनुच्छेद 243 (आई) एवं 243 (वाई) के अनुसार प्रत्येक राज्य में हर पांच वर्ष में राज्य वित्त आयोग का गठन किया जाता है। यह राज्य का 6वाँ वित्त आयोग है। राज्य वित्त आयोग का मुख्य उद्देश्य पंचायतों एवं नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति का आकलन करना, उनके आय के स्रोतों को मजबूत करने के उपाय सुझाना तथा राज्य के करों, शुल्कों एवं अनुदानों के उचित वितरण के संबंध में अनुशंसाएं देना है।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal