भोपाल जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, कुल 17 लाख 45 हजार 453 मतदाता राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

भोपाल : शनिवार, फरवरी 21, 2026/ भोपाल जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में अब कुल 17 लाख 45 हजार 453 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 8 लाख 88 हजार 530 पुरुष मतदाता, 8 लाख 56 हजार 851 महिला मतदाता तथा 72 अन्य मतदाता शामिल हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में दी। बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश नायक सहित एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, प्राप्त दावों-आपत्तियों के निराकरण तथा अंतिम प्रकाशन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि आज अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में जिले में अब कुल 17 लाख 45 हजार 453 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 8 लाख 88 हजार 530 पुरुष मतदाता, 8 लाख 56 हजार 851 महिला मतदाता तथा 72 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। जिले का समग्र जेंडर रेश्यो 964 दर्ज किया गया है।

भोपाल जिले के सातों में विधानसभा मतदाताओं की स्थिति विधानसभा क्रमांक-149 बैरसिया विधानसभा में 24503 मतदाता है, 150-भोपाल उत्तर में 205605, 151-नरेला विधानसभा में 283893 मतदाता,152-भोपाल दक्षिण पश्चिम में 172610, 153-भोपाल मध्य में 181274, 154-गोविंदपुरा में 320746 एवं 155 हुजूर में 336295 मतदाता हैं।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal