एआई समिट में कांग्रेसियों का अर्धनग्न प्रदर्शन देश की छवि धूमिल करने वाला है – रविन्द्र यति

भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 20, 2026/ भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस अर्धनग्न प्रदर्शन और उसके पीछे की घृणित राजनीति के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर, जहां सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि और विश्व की प्रमुख कंपनियों के सीईओ शामिल हुए, वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अर्धनग्न प्रदर्शन न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह देश की छवि को धूमिल करने वाला है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, तब कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एआई और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस द्वारा किया गया यह कृत्य देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा इस तरह की ओछी राजनीति का पुरजोर विरोध करता है और कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग करता है।

इस अवसर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्य ऋषि तिवारी, अमन यादव, अजय साहू, लावनी शर्मा, विवेक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal