एकता, आनंद और प्रकृति के सान्निध्य में हरसंभव फाउंडेशन की यादगार पिकनिक

रायपुर : रविवार, जनवरी 11, 2026/ नववर्ष 2026 का स्वागत हरसंभव फाउंडेशन द्वारा सामूहिक सौहार्द, प्रेम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध दार्शनिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल नरहरा वॉटरफॉल में नववर्ष मिलन पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 51 महिलाएं एवं बच्चे सम्मिलित हुए।

हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रतिभागी 10 जनवरी की सुबह 8 बजे बस द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे सकुशल अपने घर लौटे। यात्रा के दौरान बस में आपसी अपनत्व देखने को मिला, जहां सभी ने एक-दूसरे का खाने-पीने का ध्यान रखते हुए मिल-जुलकर सफर को आनंदमय बनाया।

नरहरा वॉटरफॉल में कैटरर्स के माध्यम से भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मनोरम दृश्य और शीतल जलधारा ने सभी का मन मोह लिया। प्रकृति के सान्निध्य में बिताए गए इन पलों ने महिलाओं और बच्चों को विशेष आनंद और मानसिक सुकून प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान नववर्ष के उपलक्ष्य में केक काटकर वर्ष 2026 का स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों के जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाए गए, जिससे माहौल और अधिक
उल्लासपूर्ण हो गया।

हरसंभव फाउंडेशन ने इस नववर्ष मिलन के माध्यम से प्रेम, सौहार्द, उम्मीद, आशा, विश्वास, धैर्य और सहनशीलता के संदेश को और मजबूत किया। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वर्ष 2026 में भी वे एकता, अखंडता, आपसी प्यार और विश्वास को बनाए रखते हुए मिल-जुलकर समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

फाउंडेशन की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने इस यादगार पिकनिक को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता और आपसी सहयोग ही हरसंभव फाउंडेशन की सबसे बड़ी शक्ति है। इस अवसर पर सीमा छाबड़ा, डॉ. प्रीती उपाध्याय, अर्चना शर्मा, पूनम शुक्ला, नेहा संतोषवार, सुनीता सिंह, मान्या जुमरानी, महक अंदानी, प्रीति तिवारी, सरिता झा, कस्तूरी साहू, गीता कटारिया, उर्मिला सोनी, विभा पांडेय, तृप्ति सक्सेना, नीलू वर्मा, वर्षा जैन, प्रीति चौहान, बबीता गोयल, अनीता अग्रवाल, भारती शुक्ल, ज्योति, पूजा, जुमरानी अग्निहोत्री, प्रेमलता साहू, पूनम सोनी, अंजू अग्रवाल सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal