श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके भारत की आधिकारिक यात्रा पर

 पदभार ग्रहण करने के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा

नई दिल्ली : बुधवार, दिसम्बर 11, 2024/ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। सितंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी। मंत्रिमण्‍डल के प्रवक्‍ता नलिन्‍दा जयतिस्‍सा ने मीडिया से कहा कि राष्‍ट्रपति रविवार को तीन दिन की यात्रा पर रवाना हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति दिसानायके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्‍य उच्‍च पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। जयतिस्‍सा ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री विजिथा हेरथ और उप‍ वित्‍तमंत्री डॉक्‍टर हर्षना सूरियाप्‍परूमा भी दिसानायके के साथ यात्रा पर रहेंगे।

4 अक्टूबर को कोलंबो की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की थी । इस दौरान उन्होंने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और सागर विजन के आधार पर द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता जाहिर की थी।
अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और देश के विदेश मंत्री विजिता हेराथ के साथ भी मुलाकात की थी।

राष्ट्रपति दिसानायके की भारत यात्रा से भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय स्थिरता और द्वीप राष्ट्र में सुलह प्रयासों पर चार्च के केंद्रित रहने की संभावना है।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal