दृष्टिबाधित महिला 20-20 विश्व कप में जीत हासिल करने पर भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : सोमवार, नवम्बर 24, 2025/ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को पहले दृष्टिबाधित महिला ट्वटी-ट्वंटी विश्व कप में जीत हासिल करने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने पूरी सीरीज़ में अजेय रहने की टीम की शानदार उपलब्धि की तारीफ़ की और इसे कड़ी मेहनत, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का एक शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि हर खिलाड़ी एक सच्ची चैंपियन है, जिसके समर्पण ने देश का नाम रोशन किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को पहला दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई! इससे भी ज़्यादा तारीफ़ की बात यह है कि टीम पूरी सीरीज़ में अजेय रही। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है, कड़ी मेहनत, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का एक शानदार उदाहरण है। हर खिलाड़ी एक चैंपियन है! टीम को उनके आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।”

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal