पुलिस कर्मियों के लिए कल्याण की नई मिसाल

भोपाल : बुधवार, नवम्बर 5, 2025/ मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा द्वारा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के आर्थिक कल्याण के उद्देश्य से लागू की गई पुलिस वेतन पैकेज योजना का लाभ अब प्रदेश के अनेक परिवारों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में धार जिले की स्व. रूपचंद पाटिल की नामिनी सजन बाई को 1 करोड़ रुपये की आकस्मिक मृत्यु लाभ राशि प्रदान की गई है।

धार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने सजन बाई को यह राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रत्येक पुलिसकर्मी के परिवार के लिए कठिन समय में संबल और सुरक्षा का आधार है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सेवा के दौरान हर पुलिसकर्मी को सुरक्षा और सम्मान दोनों की गारंटी मिले। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष दास ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय और एसबीआई के बीच संपन्न हुए एमओयू के तहत सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस वेतन पैकेज खाता के जरिए अनेक वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस की कल्याण शाखा का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से प्रदेश के समस्त पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा, स्थिरता और आत्मविश्वास प्रदान करना है। इस तरह की पहलें पुलिस बल के मनोबल को मजबूत करने के साथ-साथ एक संवेदनशील और कल्याणकारी पुलिस व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal