प्रदेशवासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि की सुमंगल दीपमालाएं प्रज्जवलित रहें – हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 18, 2025/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन कर प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि की सुमंगल दीपमालाएं प्रज्जवलित रहें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आज हम सभी ने प्रदेश कार्यालय में धनतेरस का पूजन किया है। साथ ही ईश्वर से यह प्रार्थना की है कि धनतेरस का पर्व प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनता के काम करे, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक सुखी रहे, संपन्न रहे और जीवन में लगातार आगे बढ़े। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश के नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं को धनतेरस के साथ-साथ दीपावली पर्व की भी शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भावांतर योजना प्रदेश में पहले से लागू है और आज इसके भुगतान को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान भी किया है। इसके अलावा हमारे मुख्यमंत्री जी ने किसानों के लिए एक बड़ी सौगात और दी है। सोलर पंप पर पहले 60 प्रतिशत सब्सिडी होती थी। इसमें लागत का 40 प्रतिशत किसानों को मिलाना होता था। मुख्यमंत्री ने इसे घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। यानी अब सोलर पंप पर सरकार किसानों को 90 प्रतिशत सहयोग करेगी। प्रदेश के किसानों को इससे लाभ होगा। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्‍डेलवाल ने कहा कि चाहे सिंचाई की हो, बिजली की हो या समर्थन मूल्य के संबंध में हो, प्रदेश सरकार किसानों की हर जरूरत की पूर्ति के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, महापौर मालती राय, जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal