निर्माण कार्यों में समय -सीमा एवं गुणवत्ता का रखा जाए ध्यान : अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 19, 2025/ अपर मुख्य सचिव एवं भोपाल संभाग के प्रभारी अधिकारी संजय शुक्ला ने कहा है कि संभाग के अंतर्गत सड़कों एवं शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों में समय – सीमा एवं गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। संभाग की सभी समस्याएं प्राथमिकता के साथ हल की जाएं। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी न रहे।

अपर मुख्य सचिव शुक्ला कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को भोपाल संभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सांसद, विधायक, प्रतिनिधिगण, कमिश्नर भोपाल संभाग संजीव सिंह, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने कहा कि सांसद, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर तत्परता से कार्रवाई कराई जाएगी। जनता को कोई भी असुविधा न हो इसके लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से हर संभव प्रयास कराए जाएंगे। जनता के बीच शासन – प्रशासन की छवि बेहतर बनाए रखने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

बैठक में पिछली बैठक के कार्रवाई विवरण और सेवा पखवाड़ा के संबंध में विस्तार से चर्चा कीगई। सांसद एवं विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कमिश्नर संजीव सिंह ने बैठक की रूपरेखा एवं सेवा पखवाड़ा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी और स्वदेशी वस्तुओं तथा खादी वस्त्रों की खरीदी पर जोर दिया जाएगा।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal