कार्यकर्ता ही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत – हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल : शनिवार, सितम्बर 13, 2025/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल विधानसभा के आठनेर मंडल के विभिन्न ग्रामों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं और आमजनता से मुलाकात कर संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने तुलादान करने के साथ जगह-जगह भव्य स्वागत किया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है। जनता की सेवा और संगठन को मजबूती देना ही हम पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। भाजपा देश का एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें सभी कार्यकर्ता होते हैं, सिर्फ दायित्व बदलते रहते हैं। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनहितैषी कार्यों का लाभ जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी संगठन को और बुलंदियों तक ले जाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यकताओं से मिले इस अपार प्रेम और आत्मीयता से मैं अभीभूत हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने दूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने जो प्यार व स्नेह दिया, उसका कर्ज जीवन भर नहीं उतार पाऊंगा। भाजपा एक परिवार है, मुझे पार्टी ने नया दायित्व सौंपा है, मैं आप सभी के सहयोग से इस दायित्व का निर्वहन करूंगा। आप सभी कार्यकर्ताओं के प्रेम, आशीर्वाद से ही मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। आज आप सभी कार्यकर्ताओं का जगह-जगह प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद मिला। हम सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन को और आगे ले जाने का कार्य करेंगे। भाजपा एक परिवार है और पार्टी कार्यकर्ता परिवार के सदस्य हैं। पार्टी संगठन और मजबूत हो, हर कार्यकर्ता को सम्मान महसूस हो, इस को लेकर पार्टी संगठन काम कर रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का आठनेर मंडल में प्रवास के दौरान गांव-गांव में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैतूल विधानसभा के शिवनपाट नगर मंडल से कार्यकर्ताओं से मुलाकात शुरू की। उन्होंने बोरपानी, सत्तूदेव जोड़ जावरा, धनोरा, सावंगी जोड़, गुड़खेड़ा में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। गलफट में कुनबी समाज, रिलायंस पेट्रोल पंप पर किराड़ समाज, गणवंत नगर, बस स्टैंड आठनेर के साथ जगदीश सेठ की दुकान के पास व्यापारिक संघ और सुधा सोनी की दुकान के पास मांझी समाज द्वारा स्वागत किया गया। इसके साथ ही मातंग समाज चौक पर अल्पसंख्यक मोर्चा, बाजार चौक, नगर परिषद में स्वागत के बाद श्रीराम मंदिर में तुलादान के साथ साहू समाज द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाज बंधुओं का अभिवादन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकार्ताओं से मुलाकात के दौरान हनुमान मंदिर चौक पहुंचे, जहां माली समाज द्वारा स्वागत किया गया। इसके साथ ही राजदीप चौक, महाले चौक, शिव मंदिर पर स्वागत किया गया। उन्होंने गावंडे निवास पहुंचकर वरिष्ठजनों से मुलाकात की और ग्राम गुणखेड़ में स्वर्गीय श्यामराव मकोड़े के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से सौजन्य भेंट की।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal