नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : शनिवार, सितम्बर 13, 2025/ नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री पद की ली शपथ। यह कदम प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद उठाया गया है, जिन्होंने युवाओं के नेतृत्व में चल रहे बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों के कारण पद छोड़ा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोहराया कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा मैं माननीय सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नेपाल को अन्‍तरिम सरकार को प्रधानमन्त्री को रूपमा पदभार ग्रहण गर्नुभएकोमा सम्माननीय सुशीला कार्कीज्यूलाई हार्दिक शुभकामना। नेपालका दाजुभाइ तथा दिदीबहिनीहरूको शांति, प्रगति र समृद्धिप्रति भारत पूर्ण रूपमा प्रतिबद्ध छ।

सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। उन्होंने जुलाई 2016 से जून 2017 तक इस पद पर काम किया। वे अपने कडे़ फैसलों के लिए जानी जाती हैं। उनका वकालत का सफर 1979 में शुरू हुआ, 2007 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया और 2009 में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त हुईं। देश में चल रहे जेन-जेड आंदोलन के नेताओं ने उनके नाम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कार्की निष्पक्ष और विश्वसनीय हैं, इसलिए वे इस कठिन समय में सही विकल्प साबित होंगी।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal