मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का उपाय ऐप अब iOS प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 7, 2025/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्‍ताओं की सेवाओं के लिए अब अपने लोकप्रिय ‘उपाय’ (UPAY) ऐप को एप्पल के iOS प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया गया गया है। बिजली उपभोक्ता एप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) से ‘उपाय’ ऐप को मुफ्त में डाउनलोड कर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया है कि सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्‍तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के साथ ही त्‍वरित डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता है, जिससे वे बिजली से जुड़ी सेवाओं का लाभ कहीं भी और कभी भी उठा सकें। इसी क्रम में ‘’उपाय’’ ऐप उपभोक्ताओं के लिए एक व्यापक डिजिटल समाधान है, जो बिजली से संबंधित सभी जरूरतों को एक ही जगह पूरा करता है।

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी अभिषेक मार्तंड ने बताया है कि iOS प्लेटफॉर्म पर ‘उपाय’ ऐप की उपलब्धता से बड़ी संख्या में ऐसे बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा, जो आईओएस आधारित स्‍मार्ट फोन का उपयोग करने के कारण अब तक उपाय ऐप की सुविधा से वंचित थे। कंपनी अपने सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और आधुनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal