अंतर्राष्ट्रीय पोरवाल वैश्य फेडरेशन की मध्य प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण आज

भोपाल : शनिवार, जुलाई 19, 2025/ अंतर्राष्ट्रीय पोरवाल वैश्य फेडरेशन दिल्ली( IPVF delhi) द्वारा राज्य स्तरीय पोरवाल वैश्य फेडरेशन मध्य प्रदेश इकाई का गठन किया गया है। इकाई का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम बैठक का आयोजन आज पद्मावती पोरवाल गंगराड़े, पोरवाल गुप्ता, लाड़, पुरवार समाज द्वारा भोपाल में अरेरा फॉर्म्स और मैरिज गार्डन, रेडिशन होटल के सामने गुलमोहर कॉलोनी में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल एवं विशिष्टअतिथि के रूप में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोयल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय पोरवाल वैश्य महासम्मेलन (IPVF) के संस्थापक राकेश पोरवाल एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल दास गंगराड़े करेंगे। आयोजन मे शपथ ग्रहण के साथ ही सामाजिक समरसता , संगठनात्मक मजबूती एवं नेतृत्व को लेकर विशेष चिंतन किया जाएगा।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal