निवेश नहीं, इवेंट मैनेजमेंट चला रही है भाजपा सरकार – जीतू पटवारी

भोपाल : सोमवार, जुलाई 14, 2025/ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार की निवेश, रोजगार और उद्योग नीतियों की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बीते 20 वर्षों से ‘इन्वेस्टमेंट’ के नाम पर सिर्फ ‘इवेंट मैनेजमेंट’ कर रही है। इन्वेस्टर समिट सिर्फ पोस्टर, होर्डिंग और प्रेस कांफ्रेंस तक सीमित रह गई हैं।

पटवारी ने कहा कि अब तक 11 से अधिक इन्वेस्टर समिट हो चुकी हैं। हजारों MOU साइन हुए, लेकिन 80% से ज़्यादा निवेश जमीन पर नहीं उतरा। सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है, जबकि गांव और ज़िला स्तर पर कोई प्रभाव नहीं दिखता। भाजपा सरकार लाखों करोड़ निवेश का दावा करती है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि न तो स्थायी उद्योग लगे, न ही MSME को बढ़ावा मिला। रोजगार सृजन का कोई स्थायी तंत्र नहीं बना।

पटवारी ने 2023 और 2024 में घोषित ₹3 लाख करोड़ से अधिक निवेश को “आंकड़ों का भ्रमजाल” बताया। कहा कि इन घोषणाओं में से 10% से भी कम वास्तविक निवेश जमीन पर दिखाई देता है। पिछले 5 वर्षों में किसानों के लिए कृषि आधारित प्रोसेसिंग यूनिट या कोल्ड स्टोरेज जैसी आधारभूत संरचनाएं नहीं बन पाईं। मंडियों की हालत खराब है और MSP पर खरीदी में भारी धांधली हो रही है।

पटवारी ने कहा भाजपा दावा करती है कि लाखों रोजगार दिए गए, लेकिन सच्चाई यह है कि बेरोजगारी दर लगातार बढ़ी है, खासकर शिक्षित युवाओं में। व्यापम जैसे घोटालों ने युवाओं का आत्मविश्वास तोड़ा है।”

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में किसी भी बड़े उद्योग या रोजगार योजना के अभाव को चिंताजनक बताया। कहा कि सरकार के पास युवाओं को ट्रेनिंग और नियुक्ति के कोई ठोस आंकड़े नहीं हैं।

पटवारी ने कहा प्रमुख प्रश्न जो भाजपा से पूछे जाने चाहिए – 11 इन्वेस्टर समिट के बाद भी उद्योग क्यों नहीं लगे? लाखों करोड़ निवेश के दावे का ग्रामीण क्षेत्रों में क्या असर हुआ? बेरोजगारी दर क्यों बढ़ रही है? युवाओं को डिग्री तो मिल रही है, नौकरी कब मिलेगी? कृषि आधारित उद्योगों का क्या हुआ? जीतू पटवारी का आह्वान – युवाओं, किसानों और बेरोजगारों के नाम पर सिर्फ जुमलों की राजनीति अब और नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश को दिखावे की नहीं, धरातल पर काम करने वाली सरकार चाहिए।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal